उत्तरप्रदेश । कानपुर के घाटमपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से 35 गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू करने में जुटी है।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद कुछ घायलों को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया है। SP आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि घाटमपुर के कोर्था गांव में रहने वाले 35 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से उन्नाव बक्सर घाट के पास चंद्रिका देवी दर्शन करने गए थे। देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
हादसे पर पीएम सीएम ने जताया दुःख ,मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार

गांव के लोग देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी उन्नाव जिले के चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दर्शन कर वापस अपने गांव कोरथा लौट रहे थे। वापस लौटते समय घाटमपुर के साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक तालाब में इनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे बचाव में जुट गए।
मुंडन संस्कार से लौट रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, कोरथा के रहने वाले राजू अपने बच्चे का मुंडन कराने रिश्तेदारों संग चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। पिता ही ट्रैक्टर चला रहा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीन चार जो लोग कूद गए, वो ही बचे हैं। बाकी लोग दबे हुए हैं। हादसे में माता-पिता और जिस बच्चे का मुंडन था, उनकी भी मौत हो गई है। घायलों को एंबुलेंस से भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों के नाम 👇
1- मिथलेश पति रामसजीवन (50)
2- केशकली पति देशराज (35)
3-किरन पिता शिवनारायण (15)
4- पारुल पिता रामाधर (4)
5- अंजली पुत्री रामसजीवन(10 )
6 रामजानकी पुत्र.छिद्दू
7- मनीषा पुत्री रामदुलारे ( 13 )
8- लीलावती पति रामदुलारे
9- गुड़िया पति संजय
10- तारा देवी पति टिल्लू
11- अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह
12- सान्वी पिता कल्लू
13-शिवम पिता कल्ल
14- उमा देवी पत्नी ब्रजलाल
15-रोहित पुत्र रामदुलारे
16- सुनीता पुत्री मनोहर (14)
17- शिवानी पुत्री स्व रामखिलावन (10)
18- रागनी पति रामशंकर ( 45)
19 -राजू