महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ,
आरोपी अधेड़ प्रेमी गिरफ्तार ,चरित्र शंका में ली थी जान

बिलासपुर। जिले में महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और आरोपी अधेड़ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पति की मौत के बाद पांच बच्चों की मां का एक अधेड़ को दिल दे बैठी। इसके बाद से दोनों बतौर पत्नी साथ रहने लगी। लेकिन, बीते दो साल से वह अधेड़ को छोड़कर अपने बच्चों के पास आ गई। ऐसे में अधेड़ प्रेमी उसकी चरित्र पर शंका करने लगा। इसी के चलते उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने स्कार्फ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। महिला का स्कार्फ से गला दबाकर की हत्या। सरकंडा पुलिस को शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि बहतराई रोड स्थित गीतांजली सिटी के पीछे सड़क किनारे झाड़ियों के बीच महिला की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्ति नहीं हो पाई। दोपहर में कुछ लोगों ने महिला की पहचान मुन्नी बाई केंवट के रूप में की। वह जबड़ापारा की रहने वाली थी और शर्मा विहार औश्र स्वर्णा विहार कॉलोनी के आसपास झाड़ू-पोंछा करने जाती थी। पति की मौत के बाद अधेड़ से हुई पहचान और बन गया संबंध महिला की लाश देखकर पुलिस शुरू से गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी। लिहाजा, महिला के बच्चों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही थी। इस दौरान पता चला कि महिला पांच बच्चों की मां थीं। करीब 10 साल पहले पति की मौत के बाद कोनी के बाम्बे आवास निवासी अजय कुमार गुप्ता (42) से उसकी जान पहचान हुई। अजय की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। लिहाजा, उसने विधवा महिला से दोस्ती की और फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। वह बच्चों से अलग अजय के साथ बतौर पत्नी रहने लगी थी। बाद में बच्चे बड़े हुए तब महिला को मना करने लगे। इसके चलते वह दो साल से अजय को छोड़कर बच्चों के साथ रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चरित्र पर शंका करने लगा था आरोपी, इसलिए मार डाला सब इंस्पेक्टर बीआर सिन्हा ने बताया कि संदेही युवक अजय का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब पहले वह गुमराह करने लगा। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। उसने महिला की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी बतौर रहने के बाद वह बाहर हमेशा मिलती थी। लेकिन, उसके साथ ही वह दूसरे युवक से भी बात करती थी। इस पर वह उसकी चरित्र पर संदेह करने लगा था। शुक्रवार की देर शाम वह महिला से मिलने गया था। इस दौरान उसने उसे दूसरे युवक से बातचीत बंद कर अपने साथ रहने की जिद किया। लेकिन, महिला अपने बच्चों को छोड़कर रहने से मना कर दी। इस दौरान अजय गुस्से में आ गया और उसने पहले महिला को थप्पड़ मारा। फिर स्कार्फ से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह उसका मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी अजय से महिला का मोबाइल बरामद किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।