छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रधानपाठक ने की गंदी बात ,30 से अधिक छात्राओं की शिकायत पर गिरफ्तार

कांकेर। जिले में पुलिस ने स्कूल की बच्चियों के साथ गंदी बात और अश्लील हरकत करने वाले हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम शासकीय माध्यमिक शाला का प्रधानपाठक था।

मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है। छात्राओं ने बताया कि प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम 2022 से ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वो उनके निजी अंगों को गलत नीयत से हाथ लगाता था, उन पर बुरी नीयत रखता था। उनसे गलत और अश्लील बातें करता था, साथ ही ऐसी हरकतें करने से मना करने पर उनके साथ गालीगलौज भी करता था। इससे वे काफी परेशान थीं। बच्चियों ने बताया कि स्कूल जाकर पढ़ाई करना उनके लिए दूभर हो गया था। (मास्क) में आरोपी प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम। कच्चे चौकी प्रभारी संतोष साहू मेडिकल जांच के लिए लेकर पहुंचे। 30 से ज्यादा बच्चियों ने की शिकायत छठवीं से आठवीं क्लास की 30 से ज्यादा बच्चियों ने प्रधान पाठक की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि हेडमास्टर ने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया था, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उन्होंने अपने परिजनों से पूरी बात बताई। इसके बाद घरवाले छात्राओं के साथ 5 मार्च को कच्चे चौकी थाने पहुंचे और वहां मामले की शिकायत दर्ज कराई। आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की थी। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। इधर केस दर्ज होते ही आरोपी प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम फरार हो गया था। शिक्षा विभाग ने मामले की विभागीय जांच करवाई, जिसमें आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। फरार चल रहे शिक्षक को तलाशने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी। इतने दिनों की मशक्कत के बाद गुरुवार 30 मार्च को आरोपी शिक्षक को भानुप्रतापपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। 3 बच्चियों के सामने आने के बाद बाकी पीड़ित बच्चियों को भी मिला हौसला। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। सबसे पहले 3 बच्चियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी, उसके बाद कई और बच्चियों ने हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत की है। माध्यमिक स्कूल की हैं सभी बच्चियां एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि कच्चे चौकी क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला में पढ़ने वाली इन बच्चियों ने पहले डर के कारण शिकायत नहीं की थी, लेकिन जब कुछ छात्राओं ने हिम्मत दिखाई, तो बाकी पीड़ित बच्चियां भी सामने आईं और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित बच्चियां 6वीं से 8वीं तक की हैं।