छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव :नवरात्रि के पहले दिन ही कांग्रेस ने जारी की 30 सीटों की पहली सूची,सांसदों को भी टिकट ,पाटन से सीएम बघेल,अम्बिकापुर से सिंहदेव ,कोरबा से राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,चित्रकोट से सांसद दीपक बैज ,7 सीटों के चेहरे बदले ……

कोरबा। कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें कोरबा जिले के एकमात्र सीट कोरबा विधानसभा के लिए वर्तमान विधायक व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का नाम फाइनल हुआ है। इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से टिकट मिला है। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को भी मैदान में उतारा। पहली सूची में जारी 30 विधानसभा क्षेत्र में 7 से 8 चेहरे बदल दिए गए हैं। जिन सीटों से चेहरे बदले हैं उनमें पंडरिया ,डोंगरगढ़,खुज्जी,अंतागढ़,चित्रकूट, दंतेवाड़ा से भी प्रत्याशियों के नाम हैं