कस्टम से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है …प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रहा था 37 लाख का सोना,राजधानी के एयरपोर्ट पर पकड़ाया

लखनऊ। एक सख्स अपने प्राइवेट पार्ट में 37 लाख का सोना छिपाकर जा रहा था। राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री ने अपने प्राइवेट पार्ट में 601.80 ग्राम का सोना छुपा रखा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री सोमवार को दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ। जिसके बाद उसकी चेकिंग ली गई। लेकिन चेकिंग में उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला। फिर उन्होंने उसका X-Ray करवाया. तब पता चला कि उसके मलाशय में 601.80 ग्राम सोने का पेस्ट है।
कस्टम विभाग ने सोने को कब्जे में लेकर पूछना शुरू कर दी है। अधिकारी भी हैरान हैं कि लोग स्मगलिंग के लिए कैसे-कैसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने विदेश से सोने की तस्करी इस तरह करने की कोशिश की। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।