कोरबा कलेक्टर की अनुकरणीय पहल, हर माह विभागवार समीक्षा कर जानेंगे प्रगति, कार्यों में आएगी गुणवत्ता, बढ़ेगी गति,सुशासन की ओर बढे कदम ,जानें कब किस विभाग की होगी समीक्षा …..

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। देश प्रदेश में उर्जानगरी के रूप में विख्यात उर्जानगरी कोरबा को सत्ता परिवर्तन होते ही अर्से बाद एक ऊर्जावान मुखिया मिला है। नक्सलगढ़ नारायणपुर में अपने कार्यकुशलता एवं शानदार प्रशासनिक नेतृत्व के बाद कोरबा की कलेक्टर की कमान संभालते ही आईएएस अजीत वसंत के अनुशासित कुशल प्रशासनिक नेतृत्व की बदौलत जिले की लचर पड़ी प्रशासनिक व्यवस्था ने पटरी पर लौट शासन की सुशासन स्थापित करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। अधिकारी कर्मचारियों को अनुशासित एवं वक्त के प्रति पाबंद करने के बाद कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता , कसावट लाने मासिक समीक्षा बैठक लेने की कवायद शुरू कर दी है।

जारी रोस्टर अनुसार माह के प्रथम गुरुवार की शाम 5 बजे जल जीवन मिशन के कार्यक्षेत्र की समीक्षा होगी। जिसमें कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा,वन मण्डलाधिकारी वनमण्डल कोरबा /कटघोरा,परियोजना प्रशासक ,एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कोरबा,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा,जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ,कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा , कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग कोरबा ,कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग कोरबा,कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली ,उप संचालक कृषि विभाग कोरबा ,उप संचालक जनसंपर्क विभाग कोरबा के अधिकारी शामिल होंगे। माह के दूसरे सोमवार को शाम 5 बजे राजस्व कार्यों की समीक्षा होगी। जिसमें समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा तथा भू -अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा होगी। माह के दूसरे गुरुवार को शाम 5 बजे शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक होगी। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा ,परियोजना अधिकारी साक्षर भारत कार्यक्रम कोरबा,खेल अधिकारी ,जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा ,जिला मिशन समन्वयक रा.गा. शि.मि./समग्र शिक्षा कोरबा एवं सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे। इसी तरह माह के तीसरे सोमवार को शाम 5 बजे स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा होगी। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा ,जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शामिल होंगे। माह के तीसरे गुरुवार की शाम 5 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा होगी। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी ,सभी परियोजना अधिकारी /प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग ,जिला बाल संरक्षण अधिकारी ,प्रभारी सखी वन स्टॉप सेंटर शामिल होंगे। माह के चौथे सोमवार की शाम 5 बजे निर्माण विभाग की समीक्षा होगी। जिसमें आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा ,कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कोरबा ,कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज कोरबा ,,कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा कोरबा,कार्यपालन अभियंता छ.ग.रा.वि.वि.कं.मर्या.कोरबा ,कार्यपालन अभियंता प्र.मं.ग्रा.स.यो.कोरबा ,कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा ,कार्यपालन अभियंता छग गृह निर्माण मण्डल कोरबा ,समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जनपद पंचायत ,अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (सेतु)कोरबा ,अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (वि/या )कोरबा,मुख्य नगरपालिका अधिकारी ,नगर पालिका परिषद /नगर पंचायत ,उप अभियंता सीजी एमएससी शामिल होंगे। माह के चौथे सोमवार को शाम 5 बजे किसान कल्याण एवं खाद्यान्न सुरक्षा की समीक्षा होगी। जिसमें उप संचालक कृषि विभाग कोरबा ,उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग कोरबा ,सहायक संचालक मछली पालन विभाग कोरबा ,सहायक संचालक रेशम विभाग कोरबा ,वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र लखनपुर कटघोरा ,खाद्य अधिकारी कोरबा ,सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा ,जिला प्रबंधक छ.ग .स्टेट सिविल स.कार्पो.लि.कोरबा,जिला विपणन अधिकारी विपणन संघ कोरबा ,नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कोरबा एवं सचिव कृषि उपज मंडी कटघोरा शामिल होंगे। कलेक्टर श्री वसंत सभी विभागों की परफॉर्मेंस की समीक्षा करेंगे। इससे न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन में कसावट आएगी वरन गुणवत्ता एवं गति भी आएगी।