जनपद पंचायत पाली में पूर्णिमा अध्यक्ष निर्वाचित ….

कोरबा-पाली। जनपद पंचायत पाली में भाजपा समर्थित पूर्णिमा अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से मधुलता को अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया गया था। मतदान से हुए निर्णय में पूर्णिमा को कुल 19 और मधुलता को 5 मत प्राप्त हुए। पूर्णिमा की विजय पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, चिंटू राजपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।