रिश्वत की आरोपी SDM को हाई कोर्ट ने दी शादी करने के लिए जमानत दस दिनों बाद फिर जाना होगा जेल

राजस्थान/ 10 लाख रुपए की रिश्वत लिए जाने के आरोप के चलते जेल में बंद एक महिला अधिकारी को शादी के लिए हाईकोर्ट ने जयपुर बेंच ने 10 दिनों की सशर्त जमानत दी है। इस महिला अधिकारी पर दौसा में हाईवे बना रही कंपनी से पैसे लेने का आरोप है। और वह 29 दिनों से जयपुर की घाटगेट जेल में बंद थी। बुधवार रात उसे रिहा कर दिया गया है।
रिश्वत के आरोप में 29 दिनों से जेल में बंद इस महिला अफसर पिंकी मीणा पर बांदीकुई SDM रहते हुए हाईवे बनाने वाली कंपनी से 10 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप। 16 फरवरी को शादी है, जिसके चलते उसे 6 दिन पहले ही जमानत दी गई है। उसे 21 फरवरी को फिर जेल लौटना होगा। पिंकी मीणा को महिला जेल के गेट की बजाय सेंट्रल जेल के मेन गेट से बाहर निकाला गया। उसे उसके परिवार के लोग उन्हें लेने आए थे। वे जयपुर से चौमू के चिथवाड़ी में अपने गांव के लिए रवाना हो गईं। पिंकी को शादी के पांच दिन बाद यानी 21 फरवरी को सरेंडर करना होगा। रिश्वत मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी को है

SDM मीणा ने जनवरी 2021 में निचली अदालत में जमानत के लिए आवेदन लगाया था, लेकिन अदालत ने जमानत देने से मना कर दिया था। रिश्वत मामले में पैरवी कर रहे सरकारी वकील ने जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया था। हालांकि, अब हाईकोर्ट से पिंकी को शादी के 6 दिन पहले जमानत मिल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ACB ने 13 जनवरी को हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते दौसा SDM पुष्कर मित्तल और 10 लाख रुपए की रिश्वत लेने की शिकायत पर बांदीकुई SDM पिंकी मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों SDM ने भारतमाला परियोजना (दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे) कंपनी के अधिकारियों से रिश्वत मांगी थी।