Accident: पुलिस की गाड़ी टकराई कार से DSP सहित एक घायल

रायपुर। राजधानी के माना एयरपोर्ट रोड में पुलिस वाहन की आज सुबह एक अन्य कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए हैं। मामला माना थाना क्षेत्र का हैं।

पुलिस के मुताबिक VIP सुरक्षा में तैनात अधिकारी और पुलिसकर्मी इस घायल में हो गए हैं। इस हादसे में डीएसपी संजय ध्रुव और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा हैं। माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह 8.30 बजे VIP रोड में पुलिस की जिप्सी और एक डस्टर कार में जबरदस्त भिडंत हो गई हैं। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए हैं। लेकिन इस दुर्घटना में किसी को कोई ज्यादा चोट नहीं आई हैं। इस हादसे में डीएसपी संजय ध्रुव और एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आई है, जिनका इलाज किया जा रहा हैं।