अब ईरान का पलटवार ,इजरायल पर दागी 70 मिसाइलें ,यमन लेबनान का भी मिला साथ ,युद्ध पर पूरी दुनिया की टिकी नजरें ….

एजेंसी। अमेरिका-इजरायल पर हमला करने की तैयारी में अब ईरान जुट गया है। ईरान ने जवाब में इजरायल पर 70 से ज्यादा मिसाइलें दाग दी हैं। उत्तरी इजरायल में जोदराद धमाके होने की खबर सामने आई है।

इजरायल ने भी पुष्टि कर दी है कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई हैं। ईरानी हमले के बाद इजरायल ने आयरन डोम एक्टिव किया है। साथ ही यमन और लेबनान ने भी ईरान का साथ देते हुए इजरायल पर हमला बोल दिया है। अब यह जंग बड़ा रुप ले चुकी है।

ईरान ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद पहला बयान जारी करते हुए कहा कि वो अब कड़ा जवाब देंगे और अमेरिका-इजरायल को बुरी तरह से कुचल देंगे। साथ ही कंफर्म किया गया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बताया कि हमले की आशंकाओं के बावजूद ईरान के राष्ट्रपति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। Israel और Iran के बीच जारी तनाव के कारण क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

👉सुरक्षित हैं ईरानी राष्ट्रपति

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी के हवाले से बताया है कि इजरायली हमलों के बावजूद राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हालिया हमलों के दौरान पेज़ेश्कियान संभावित निशाने पर हो सकते हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हालांकि ताज़ा जानकारी के अनुसार उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।