एजेंसी। इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान के कई शहरों (तेहरान सहित) पर बड़ा हमला किया। दक्षिणी ईरान में 40 छात्राओं की मौत और 45 घायल हुए।ईरान के रक्षामंत्री आमिर नासिरजादेह और ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपोर के भी मारे जाने की खबर है।

निशाने पर ईरान का खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खामेनेई का ऑफिस और परमाणु संगठन थे। यह अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान (‘लियोनस रोर’ और ‘एपिक फ्यूरी’) है, जिसका मकसद ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को रोकना है।
👉जवाब में ईरान ने 400 मिसाइलें दागीं

इजराइल, दुबई, कतर, UAE, बहरीन और सऊदी अरब में अमेरिकी बेस पर हमले किए। दुबई एयरपोर्ट बंद, इजराइल में इमरजेंसी, कई देशों ने उड़ानें रद्द कीं। रूस-फ्रांस ने निंदा की। खामेनेई सुरक्षित जगह शिफ्ट।
