👉हादसे के बाद प्रबंधन,PMO ,CMO सरकार के मुआवजे के ऐलान के बाद भी तनावपूर्ण माहौल बरकरार
सक्ती। वेंदाता पावर प्लांट में हुए हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत के मामले में वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रबंधन समेत 19 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज की गई है। इनमें कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्लांट हेड देवेंद्र पटेल के नाम शामिल हैं।

घटना के 24 घंटे बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की थी। जिसमें प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रोडक्शन दोगुना करने की जल्दबाजी में बॉयलर फटा। चेतावनी के बाद भी काम नहीं रोका गया, इसके अलावा सिस्टम में खराबी की बात भी कही गई।

SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है। वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ से हैं, बाकी यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से हैं। हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 16 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।
👉सुरक्षा से समझौता बना हादसे की वजह

जांच रिपोर्ट के अनुसार, प्लांट में उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। हादसे के समय बॉयलर का लोड 350 मेगावाट से बढ़ाकर सीधे 590 मेगावाट कर दिया गया, जिससे सिस्टम का संतुलन बिगड़ गया और जोरदार विस्फोट हुआ। तकनीकी खराबी की चेतावनी के बावजूद प्लांट को बंद नहीं किया गया। 20 मजदूरों की मौत, कई की हालत गंभीर इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
👉मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद विष्णुदेव साय ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस हादसे में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
👉PMO और कंपनी ने भी किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।वहीं, Vedanta Group ने भी अपनी ओर से मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और घायलों को 15-15 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
