रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17, 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। रविवार रात 8:15 बजे वे रायपुर पहुंचे। शाह आज रात यहीं रुकेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए।

दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह कल नेतानार जाएंगे और जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे। इसके अलावा डायल-112 के 400 वाहन रवाना करेंगे।
इस दौरान उनका फोकस सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा।
खास बात यह है कि इस दौरे में सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश नजर आएगी। डायल-112 सेवा के विस्तार से लेकर बस्तर में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स, और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि तक, कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला इसी दिशा में तैयार की गई है।
