KORBA : पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बढोत्तरी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा ने पेट्रोल पंप के सामने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताया ….

कोरबा। पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वृद्धि व ईंधन की किल्लत के खिलाफ रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा ने विरोध प्रदर्शन किया। बांकी मोंगरा के मुख्य मार्ग में पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने मूल्य वृद्धि व किल्लत का कारण केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का बताया। उन्होंनें बढ़े दर को वापस लेने की मांग की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री परमानंद सिंह, बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद् नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित अन्य ने कहा कि महंगाई व किल्लत से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने पेट्रोल पंप के सामने सडक़ पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भी केन्द्र सरकार मूल्य वृद्धि में वापसी व नीतियों में बदलाव नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है। सडक़ पर प्रदर्शन के कारण वाहनों की कतारें लग गई थी। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ आज बाजार में उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे का सीधा असर केवल वाहनों पर नहीं, बल्कि हर आम नागरिक पर पड़ता है। ईंधन महंगा होने से मालभाड़ा (परिवहन लागत) बढ़ता है, जिससे फल, मसाला, दूध, राशन और संबंधित सभी आवश्यक उत्पादों के भाव बढ़ जाते हैं। कार्यक्रम में परमानन्द सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, सुनील पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, धुरु यादव, पवन गुप्ता, शैलेन्द्र मिश्रा, फिरोज अनंत, किशन दास, बजरंग दास और लालू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।