बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हेडमास्टर ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। दोनों ने उसे समझाइश देने के लिए घर बुलाया और फिर मोबाइल केबल से उसका गला घोंट दिया। इस घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, शिव कामले कबीरधाम जिले के सिंगारपुर मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। वह पिछले एक सप्ताह से सकरी के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपनी पत्नी रीना कामले, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रह रहे थे। रीना कामले का करीब दो साल पहले अपनी छोटी बहन की शादी के दौरान दावेन्द्र कुमार बघेल से संपर्क हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
👉पति ने पत्नी को दूर रहने की दी थी समझाइश

एक महीने पहले जब पति शिव कामले को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पत्नी को दावेन्द्र से दूर रहने की चेतावनी दी और उसका सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया था। 30 मई की दोपहर 12 बजे मृतक दावेन्द्र रीना को सिम देने आया, जिसे शिव ने देख लिया। इसके बाद शिव ने दावेंद्र को घर बुलाने को कहा और दावेंद्र को रीना से दूर रहने की समझाइश देने लगे, लेकिन वो नहीं माना। इसी को लेकर शिव और उसके बेटे का दावेंद्र के साथ विवाद हो गया।
👉विवाद के बाद पिता-पुत्र ने घोटा गला
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि, पिता-पुत्र ने मिलकर मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर दावेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद महिला घबराकर घर से सीधे सकरी थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दावेंद्र की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
