CG : ढोंगी बाबा ने 24 वर्षीय युवती की अच्छा रिश्ता व नौकरी लगने का लालच देकर लूटी आबरू, आरोपी गिरफ्तार ,जानें कैसे लिया झांसे में …

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में झाड़फूंक से लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने वाले ढोंगी बाबा ने 24 साल की युवती से रेप किया है। आरोपी ने युवती को अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने का लालच दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के अनुसार 14 जून की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच अमित गोस्वामी नाम का व्यक्ति उनकी कॉलोनी में पहुंचा। उसने खुद को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया। लोगों की समस्याएं दूर करने और झाड़फूंक करने का दावा कर रहा था।

👉अच्छा रिश्ता और नौकरी लगने का दिया झांसा

आरोपी ने युवती से झाड़फूंक करने से अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने की बात कही। इसके बाद उसने युवती को नहाकर आने के लिए कहा और झाड़फूंक की प्रक्रिया शुरू कर दी।

👉मां को मंदिर भेजा, बहन को बाहर निकाला

आरोपी ने युवती की मां को एक मुट्ठी चावल देकर हनुमान मंदिर भेजा और 151 चावल के दाने चढ़ाने को कहा। वहीं युवती की बहन को भी कमरे से बाहर भेज दिया। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे सम्मोहित कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

👉शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। इसी दौरान सुभाषनगर क्षेत्र में संदिग्ध हुलिये का युवक मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।