CG : सुशासन की सरकार में फुफेरे भाई के साथ जा रही इस युवती से दरिंदगी की हदें पार ,भाई के सामने ही किया बलात्कार ,तीनों दरिंदे गिरफ्तार …

अंबिकापुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र से एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang rape with girl) का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवती अपने फुफेरे भाई के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान जंगल के रास्ते में 2 आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया। फिर भाई के हाथ-पैर बांधकर उसके सामने ही दोनों ने युवती से बारी-बारी से बलात्कार किया।
उन्होंने फोन कर एक अन्य युवक को भी बुलाया, फिर उसने भी रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। भाई की रिपोर्ट पर वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय एक युवती (Gang rape with young girl) अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। दोनों वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटराही जंगल होते जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ करने लगे।

इसके बाद दोनों को धमकी देते हुए खींचकर सुनसान जगह पर ले गए। यहां भाई को उन्होंने मारपीट कर रस्सियों से हाथ-पैर बांध दिया और दोनों ने उसके सामने ही युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया। इस दौरान युवती उनसे छोड़ देने की मिन्नतें करती रही, लेकिन वे नहीं माने।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने एक अन्य युवक को भी फोन कर वहां बुला लिया, फिर उसने भी युवती से बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए।

👉चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट

आरोपियों के फरार हो जाने के बाद युवती ने रस्सी खोलकर भाई को मुक्त कराया। इसके बाद दोनों वाड्रफनगर चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने सामूहिक बलात्कार (Gang rape case) की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की खोजबीन शुुरु की।
मामले में पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। युवती व उसके भाई ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने युवती और आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया। तीनों युवक ग्राम कोटराही के बताए जा रहे हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।