मध्यप्रदेश । राजा रघुवंशी की हत्या मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी पहली बार मीडिया के सामने आई है। जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद सोनम शिलॉन्ग में रह रही है। उसने वहां के एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मैं शिलॉन्ग में ही हूं।
साथ ही इंदौर आने का मेरा कोई प्लान नहीं है।
👉जमानत की शर्तों का पालन कर रही हूं…

राजा के भाई ने आरोप लगाया था कि सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद नेपाल चली गई है। इन आरोपों पर इस्टमोजो चैनल को सोनम रघुवंशी ने अपने वकील के साथ आकर इंटरव्यू दिया है। सोनम के वकील सुदीप राणा और प्रीति प्रधान साथ में मौजूद थे। सोनम रघुवंशी ने कहा कि मैं जमानत की शर्तों का पालन कर रही हूं। मैं कभी उसे नहीं तोड़ूंगी।
👉मैं शिलॉन्ग में रह रही हूं…
इसके साथ ही सोनम रघुवंशी ने कहा है कि मैं शिलॉन्ग में ही रह रही हूं। मैं अपने खर्चे के बारे में कुछ नहीं बताना चाहती हूं। वो सब कुछ मेरा है। शिलॉन्ग में कहां रह रही हूं, यह नहीं बता सकती हूं। इंदौर जाने का अभी मेरा कोई प्लान नहीं है। मेरा केस अभी चल रहा है। जब तक यह खत्म नहीं हो जाता है, तब तक मैं नहीं जाऊंगी।
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें
सोनम रघुवंशी ने कहा कि मेरा अभी कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। मैं जनता से यही अपील कहूंगी कि अफवाहों पर नहीं जाएं। मेरे बारे में जो कुछ भी चल रहा है, वो सब कुछ झूठ है। ये लोग झूठ बोल रहे हैं।
👉अभी कुछ नहीं बोलूंगी
वहीं, राजा की हत्या के आरोपों पर सोनम रघुवंशी ने कहा है कि मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। अभी मेरा केस ट्रायल में चल रहा है। मैंने कोर्ट का हमेशा सहयोग किया है।
गौरतलब है कि सोनम रघुवंशी 2025 में शादी के बाद अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून के लिए गई थी। हनीमून के दौरान ही सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद सोनम लापता रही थी और गाजीपुर में मिली थी। गाजीपुर से शिलॉन्ग पुलिस उसे मेघालय ले गई थी, जहां वह जेल में बंद थी। बीते एक महीने से वह जमानत पर चल रही है। वहीं, मेघालय सरकार उसकी जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट गई है। हाईकोर्ट में सुनवाई हो गई है और फैसला सुरक्षित है।
