KORBA : छत से गिरकर घायल हुए पत्रकार बिरजू बाला ,mjm में चल रहा उपचार …

कोरबा। न्यूज़ 24 एक्सप्रेस के जिला ब्यूरो प्रमुख एवं मीनाक्षी टाइम्स के संपादक बिरजू वाला बुधवार की रात छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें टीपी नगर स्थित मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हादसे में उनके दाहिने हाथ की हड्डी चार जगह से टूट गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने गंभीर ऑपरेशन किया। फिलहाल उनकी स्थिति स्वस्थ बताई जा रही है और वे अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
पत्रकार बिरजू वाला के शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों एवं परिचितों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।