यात्रियों को मिलने जा रही बड़ी सौगात : इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का बिलासपुर तक होगा विस्तार!रेलवे प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा…

0 जानिए क्या होगा नया रूट और टाइम-टेबल

इंदौर/ बिलासपुर। इंदौर से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने मौजूदा इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को बिलासपुर तक विस्तार देने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा है।

मंजूरी मिलने के बाद इंदौर से बिलासपुर के बीच सीधी वंदे भारत सेवा शुरू हो सकेगी। इससे यात्रियों को नागपुर में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
छत्तीसगढ़ के बीच सीधी सुपरफास्ट रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना है।
रेलवे के प्रस्तावित टाइम-टेबल के अनुसार, ट्रेन इंदौर से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 2:05 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसके बाद नागपुर से रवाना होकर दुर्ग के रास्ते शाम 7:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वापसी में बिलासपुर-इंदौर वंदे भारत सुबह 6:45 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। यह रायपुर, दुर्ग और गोंदिया होते हुए दोपहर करीब 12:30/12:35 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 8:25 बजे इंदौर पहुंचेगी।प्रस्ताव के अनुसार दोनों दिशाओं में ट्रेन करीब 1052 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस सफर में लगभग 14 घंटे 20 मिनट से 14 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। फिलहाल इंदौर और नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित हो रही है।


वहीं नागपुर से बिलासपुर के बीच अलग ट्रेन चलती है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर दोनों सेवाओं को जोड़कर इंदौर से बिलासपुर के बीच सीधी वंदे भारत चलाने की योजना है।
फिलहाल इंदौर-बिलासपुर वंदे भारत का प्रस्तावित रूट और टाइम-टेबल रेलवे बोर्ड के पास लंबित है। बोर्ड की मंजूरी के बाद ट्रेन के संचालन की तारीख और आधिकारिक टाइम-टेबल जारी किया जाएगा। प्रस्ताव लागू
होने पर मालवा क्षेत्र का सीधा संपर्क बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से मजबूत होगा। इससे आम यात्रियों के साथ व्यापारिक आवागमन को भी सुविधा मिलने की बात कही गई है।