सावधान ! EVEREST के जीरा पाउडर के इस बैच में निकले कीटनाशक के अवशेष,बाजार से तत्काल वापस मंगाने का आदेश,FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कम्प …

नई दिल्ली । अगर आपके किचन में Everest का जीरा पाउडर रखा है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैकेट का बैच नंबर जरूर जांच लें। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने Everest के प्री-पैक्ड जीरा पाउडर के एक बैच को बाजार से तत्काल वापस मंगाने का आदेश दिया है।

FSSAI की जांच में इस बैच के सैंपल में Azoxystrobin और Thiamethoxam नाम के कीटनाशकों के अवशेष निर्धारित अधिकतम सीमा से अधिक पाए गए। इसके बाद संबंधित उत्पाद के सैंपल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया।

👉FSSAI की कार्रवाई

Batch No. E080668761 वाले Everest प्री-पैक्ड जीरा पाउडर पर हुई है। इसलिए उपभोक्ताओं को अपने घर में रखे Everest जीरा पाउडर के पैकेट पर बैच नंबर जरूर जांच लेना चाहिए। अगर आपके पैकेट पर बैच नंबर E080668761 लिखा है, तो उसका इस्तेमाल नहीं करें। FSSAI के मुताबिक खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में Azoxystrobin और Thiamethoxam के अवशेष निर्धारित अधिकतम सीमा से ज्यादा पाए गए थे। इसके बाद संबंधित खाद्य कारोबारी को रिपोर्ट के खिलाफ अपील का अवसर दिया गया। सैंपल को Referral Food Laboratory में दोबारा जांच के लिए भेजा गया। दूसरी जांच में भी उत्पाद को असुरक्षित पाया गया।इसके बाद FSSAI ने पूरे संबंधित बैच को बाजार से तत्काल वापस मंगाने का निर्देश दिया।

👉घर में रखा है तो क्या करें ?

सबसे पहले Everest जीरा पाउडर के पैकेट पर Batch No. देखें।
Batch No. E080668761 है तो इसका इस्तेमाल न करें।
इसे अलग रख दें और रिकॉल संबंधी निर्देशों का पालन करें।
दूसरे बैच के उत्पाद को इस विशेष रिकॉल में शामिल न समझें, क्योंकि कार्रवाई संबंधित बैच पर है।
FSSAI की आधिकारिक Food Recall जानकारी भी देखी जा सकती है।

👉क्यों जरूरी है बैच नंबर चेक करना

फूड रिकॉल का मतलब किसी ऐसे खाद्य उत्पाद को बाजार से हटाना है जो खाद्य सुरक्षा कानून या मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया हो और जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। FSSAI के मुताबिक ऐसे मामलों में संबंधित खाद्य उत्पाद को बाजार और उपभोक्ताओं से वापस लेने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसलिए अगर आपके किचन में Everest जीरा पाउडर है, तो पैकेट खोलकर इस्तेमाल करने से पहले एक बार बैच नंबर जरूर देख लें।