भारतीय वायुसेना का एक विमान कल रात इजरायल से तीन ऑक्सीजन जेनरेटर और 360 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत लेकर आया है। प्रत्येक जेनरेटर 120 बिस्तरों वाले अस्पताल की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है। भारत ने कहा है कि इससे देश की ऑक्सीजन क्षमता बढ़ेगी और वह इस सहायता के लिए इजरायल का आभारी है।
भारत ने रेमडेसिवर वैक्सीन की और 25 हजार छह सौ शीशियां उपहार स्वरूप देने के लिए अमरीकी कंपनी गिलीड साइंसिस का भी आभार व्यक्त किया। रेमडेसिवर की ये शीशियां आज सुबह मुंबई पहुंची हैं। इससे पहले, कंपनी ने इसकी डेढ़ लाख से अधिक शीशियां भेजी थीं।
भारत ने दो सौ ऑक्सीजन सिलेंण्डर और दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपहार के रूप में देने के लिए थाइलैंड की भी सराहना की है। थाइलैंड से ये सामग्री आज भारत पहुंची है। थाइलैंड में भारतीय समुदाय ने भी सौ और ऑक्सीजन सिलेंण्डर तथा साठ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान स्वरूप दिए हैं।