उत्थान परियोजना के तहत दिया जा रहा 3 दिवसीय प्रशिक्षण
कोरबा। पहाड़ी कोरवा व बिरहोर महिलाओं को जिला पंचायत संसाधन केंद्र में 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। ट्रेनर के रूप में क्षेत्रीय समन्वयक अलका दिले द्वारा गरियाबंद से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत बिरहोर व पहाड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं।
उत्थान परियोजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने व अपने अधिकारों को जानने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं, अपने अधिकारों को जाना कार्य योजनाओं के माध्यम से अलग-अलग विषय पर महिलाओं को क्षेत्रीय समन्वयक अलका दिले द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।
आसानी से समझाते पावर पॉइंट प्रोजेक्ट से परियोजना को संबंध में बताया गया, महिलाओं के अधिकार आधारित विभिन्न शासकीय सेवाओं के तहत मिलने वाली योजनाओं संबंधित नियम और कानून की जानकारी दी गई। बिहान से आजीविका की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई, प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुनीता, शांति, बैसासी, सिलमत, फूलमती, सहित 14 पंचायत के 14 महिलाएं प्रशिक्षित हो रही हैं।