खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम,
इस बार 19 ट्रेनें कैंसिल, 4 का रास्ता बदला, 5 की रफ़्तार कम

बिलासपुर। रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिलासपुर रेलवे मंडल के खरसिया-राबर्टसन सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम 16 जनवरी 2022 से 24 जनवरी तक होना है। जिसकी वजह से 19 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है जबकि 5 ट्रेनें लेट से चलेंगी।

रद्द होने वाली ट्रेनें एक नजर में

  1. 15 जनवरी 2022 से 24 जनवरी तक गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  2. 16 जनवरी 2022 से 25 जनवरी 2022 तक गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  3. 21 जनवरी 2022 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  4. 23 जनवरी 2022 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  5. 17 और 24 जनवरी 2022 को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  6. 19 और 26 जनवरी 2022 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  7. 18 जनवरी 2022 को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. 20 जनवरी 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  9. 20 जनवरी 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  10. 23 जनवरी 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  11. 21 जनवरी 2022 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12 . 23 जनवरी 2022 को पटना से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

13 . 19 जनवरी 2022 को रानी कमलापति(हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति(हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  1. 20 जनवरी 2022 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

15 . 15 व 22 जनवरी 2022 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  1. 17 व 24 जनवरी 2022 को पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ये गाड़ियां दूसरे रास्ते से जाएंगी

  1. 18, 21 व 22 जनवरी 2022 को विशाखापट्टनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर-बिलासपुर के रास्ते चलेगी |
  2. 19, 22 व 23 जनवरी 2022 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखोली-टीटलागढ़ संबलपुर के रास्ते चलेगी |
  3. 15 जनवरी 2022 से 23 जनवरी 2022 तक सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-लखोली-टीटलागढ़ संबलपुर-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी |
  4. 16 जनवरी 2022 से 24 जनवरी 2022 तक हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-संबलपुर-टीटलागढ़-लखोली-रायपुर के रास्ते चलेगी ।

ये ट्रेनें लेट चलेंगी

  1. 15 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 तक पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी |
  2. 20 व 22 जनवरी 2022 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी |
  3. 18, 19 व 21 जनवरी 2022 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी |
  4. 15 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 तक राजेन्द्रनगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी
  5. 18 व 22 जनवरी 2022 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी |