रायपुर। आरंग के लखोली स्थित इंडियन ऑयल कंपनी में सैंकड़ो मजदूर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। मजदूरों के धरने को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भी समर्थन दिया है। आपको बता दें कि इंडियन आयल कारपोरेशन टर्मिनल में विभिन्न कामों को पूरा करने के लिए ठेकेदारी प्रथा के तहत काम ठेके पर दिया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में मजदूर ठेकेदारों के नियंत्रण में काम करते आ रहे है। मजदूर अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी से धरने पर बैठे हुए हैं।
मजदूरों की प्रमुख मांगें
1- मजदूरों का वेतन केन्द्रिय मजदूरी मापदण्डों के अनुसार दिया जाये।
2- प्रत्येक छः महिने में महंगाई भत्ता केन्द्र के गाइड लाइन अनुसार प्रदान किया जाए।
3- WORK ORDER की COPY प्रत्येक मजदूरों को दिखाया जाए।
4- 8 घंटे से अधिक कार्य करने पर अतिरिक्त समय का ओवर टाइम की दर से भुगतान किया जाए।
5- उत्पादन के अनुसार बोनस दिया जाए।
6- 3 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सभी मजदूरों को SKILLED श्रेणी में रखा जाए एवं उसके अनुसार PAYMENT किया जाए।
7- रेल गेन्ट्री के कार्य में प्रत्येक SHIFT में 9 मजदूरों को रखा जाए।
8- वे सभी सुविधाएं जो केन्द्र सरकार द्वारा ठेका मजदूरों को देय है, प्रदान किया जाए।
9- सभी वर्करों का Gate pass कंपनी की ओर से ISSUE किया जाए।
10- Genral Duty वालों का समय सुबह 9.00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाए।
11- वर्तमान समय तक निकाले गए सभी मज़दूरों को तत्काल प्रभाव से वापस कार्य पर लिया जाएI
