कोरबा। नँद घर परियोजना जो की वेदान्ता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को सम्पूर्ण आहार, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, ई-लर्निंग और महिला सशक्तीकरण जैसी सेवाएं निरंतर प्रदान की जाती हैं। वर्तमान में कोरबा जिले में कुल 33 आंगनबाड़ियों को नँद घर के रूप में विकसित किया जा चुका है, और परियोजना की गतिविधियों का संचालन और देखरेख जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ द्वारा किया जा रहा है।
इस परियोजना के अंतर्गत कोरबा जिले के नँद घर बेला क्रमांक 2, ग्रामीण) में विगत दिनों में संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एवं विगत तीन महीनों में पोषण सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ता और सहायिका का सम्मान किया गया। सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाली महिलाओं को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेला ग्राम की महिला सरपंच श्रीमती जया राठिया थीं। कार्यक्रम की शुरुआत महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाली श्रीमती गायत्री देवी, महिला बहुउद्देश्यीय स्वास्थय कार्यकर्ता को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।सम्मान पाने वाली अन्य महिलाओं में सर्वोत्तम कार्यकर्ता पीली बाई, सुखसागर चौहान, सुमन बरेठ, शीलमंती बरवा, गीता दास मौजूद थे एवं
सर्वोत्त्म सहायिका के रूप में सुशील साहू, भगवती, जमुना तिग्गा, शिरित बाई और पार्वती बाई शामिल थे।
उक्त आयोजन में बेला ग्राम के जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनमित्रम के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अमित बिसेन (बेस्ट क्लस्टर कोऑर्डिनेटर), योगेश, दीक्षा, विनय और कामता प्रसाद की भी अहम भूमिका रही।अंत मे कार्यक्रम के जिला प्रबंधक जे पी जॉर्ज द्वारा सबका धन्यवाद ज्ञापन कर आयोजन का समापन किया गया।