आज भारत बंद: जानिए किन सेवाओं पर रहेगी रोक और क्या रहेगा खुला?

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में आज भारत बंद रहेगा। किसान संघों व्दारा बुलाया गया यह बंद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। इसे कई मजदूर संघों और बैंक कर्मचारीयों का साथ मिला है। किसान नेताओं के अनुसार बंद में शामिल होने के लिए किसी को भी बाध्य नहीं किया जाएगा।
लगभग सभी विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद को समर्थन मिला है। इसमें कांग्रेस, एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, द्रमुक और इसके घटक, टीआरएस, राजद, आम आदमी पार्टी, सपा, बसपा, वामदल, पीएजीडी शामिल है।

भारत बंद में आज किन सेवाओं पर रहेगी रोक?
तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी।

सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा।
यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बस और रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
आवश्यक चीजों जैसे दूध, फल और सब्जी पर रोक रहेगी।

भारत बंद में आज क्या खुला रहेगा ?
एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी
मेडिकल स्टोर खोले जा सकते हैं
अस्पताल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे
शादियों पर कोई पाबंदी नहीं

सोनिया गांधी इस साल नहीं मनाएंगी जन्मदिन, किसान आंदोलन के चलते लिया फैसला

किसानों के बाद अब डॉक्टरों का 10,000 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर विरोध प्रदर्शन

आज ‘भारत बंद’ ताकि समाधान की राहें खुलें

8 दिसंबर 1967 को देश की पहली सबमरीन नौसेना में शामिल हुई, अब हमारे पास सबसे घातक पनडुब्बी

नई संसद बिल्डिंग के शिलान्यास की अनुमति, निर्माण की नहीं : सुप्रीम कोर्ट

भारत बायोटेक ने मांगी कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति