गणतंत्र दिवस परेड :सुखोई ,राफेल जैसे आधुनिकतम लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब

दिल्ली| गणतंत्र दिवस परेड का एक बड़ा रोमांच वायु सेना के जहाजों का फ्लाई पास्ट रहा। सुखोई और राफेल जैसे आधुनिकतम लड़ाकू विमान कर्तव्य पथ पर बेहतरीन फॉरमेशन बनाते हुए नजर आए।

भारतीय वायु सेना के 45 विमानों, भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों द्वारा एक सांसों को थाम देने वाला एयर शो दिखाया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस परेड में मोटरसाइकिल प्रदर्शन का शो एक बड़ा आकर्षण रहा। राफेल, सुखोई, मिग जैसे विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर, बाज, प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, वजरंग, गरुड़, भीम, अमृत और त्रिशूल सहित विभिन्न रूपों को प्रदर्शित किया। आकाश में अलग-अलग फॉरमेशन बनाते हुए इन लड़ाकू विमानों ने आसमान में अपनी गर्जना और प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान द्वारा समापन वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास किया गया। फ्लाई पास्ट ग्रैंड फिनाले और परेड का सबसे उत्सुकता से प्रतीक्षित खंड, फ्लाई पास्ट था। भारतीय वायु सेना के 45 विमानों में राफेल, मिग-29, एसयू-30, सुखोई-30 एमकेआई जगुआर, सी-130, सी-17, डोर्नियर, डकोटा, एलसीएच प्रचंड, अपाचे, सारंग और एईडब्ल्यूएंडसी जैसे पुराने और आधुनिक विमान व हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर आयोजित फ्लाई पास्ट में शामिल हुए। समारोह का समापन राष्ट्रगान और तिरंगे के गुब्बारे छोड़े जाने के साथ हुआ।