BIG BREAKING : नए वर्ष के पहले सप्ताह में सीएम भूपेश बघेल आएंगे कोरबा, घंटाघर में सभा को करेंगे संबोधित

कोरबा  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नए साल जनवरी महीने के प्रथम सप्ताह में कोरबा आएंगे यह तय हो चुका है। महज तारीख का तय होना अभी शेष है। मुख्यमंत्री के जिले में आगमन को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री अपने आगमन के दौरान और थानों का लोकार्पण के साथ धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण एवं घंटाघर में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सतरेंगा रिसोर्ट में रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम है। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर 1 माह से तैयारियां चल रही हैं उनकी जनसभा के लिए घंटा घर चौक में डॉन को तैयार हुए एक माह हो चुका है। बीते 12 सितंबर को उनके आगमन की तैयारी थी किसी कारणवश उनका आगमन टल गया और अब नए वर्ष 2021 के जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उनके कोरबा आने की संभावना है मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने कोरबा प्रवास के दौरान विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम मोहरा में बने गौठान का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री के हेलीपैड का निर्माण भी मोहरा में किया गया है। वहां के मुख्यमंत्री घंटा घर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण किए जाने की संभावना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नए वर्ष में करोड़ो की सौगात देंगे मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम जिले में ही किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पर्यटन केंद्र सतरेंगा के रिसोर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे उनकी सुरक्षा को लेकर भी सतरेंगा के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सर्चिंग अभियान पुलिस का चल रहा है सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने पहले से सतरेंगा में पुलिस सहायता केंद्र भी प्रारंभ कर दिया है।