कोरबा। सड़क हादसे में एक आरक्षक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह घटना घटित हुई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में था पदस्थ एवं कटघोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घर से नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने बाइक से दीपका थाना जा रहा था। इस दौरान बांकी मोगरा थाना अंतर्गत जवाली मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक ने चपेट में ले लिया।घायल आरक्षक को डायल 112 की मदद से कटघोरा हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस की सहायता से शव को बांकीमोगरा मर्चुरी पहुंचाया गया। आज पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। इस घटना की खबर से परिजनों सहित शुभचिंतकों, सहकर्मियों,पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है।